झारखण्डलोकल न्यूज़
Trending

लता मंगेशकर की जयंती पर कलाकारों ने बांधा समां

कलाकारों को मिला साहित्योदय स्वरलहरी सम्मान

लता मंगेशकर की जयंती पर कलाकारों ने बांधा समा

प्रतिनिधि, मधुपुर।

पार्श्वगायिका लता मंगेशकर की जयंती के अवसर पर मधुपुर आर्टिस्ट ग्रुप एंड अकादमी (MAGA) एवं किशोर कुमार फैन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष दरक्षा परवीन, उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज समेत अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से किया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक ब्रायन डॉस एवं कल्पना गुप्ता के अलावा स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कल्पना के भजन से हुई। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने अपने अंदाज में लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए।
अशोक ने ‘दिल क्या करे, जब किसी से…’, रंजीत ने ‘फूलों के रंग से…’, प्रकाश रवानी ने ‘पग घुंघरू बांध…’, संजय सिंह ने ‘गाड़ी बुला रही है, सीटी बजा रही है…’, किशोरी भूषण ने ‘मेरे ख्वाबों में…’ तथा वैष्णवी ने ‘बांहों में चली आओ…’ जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। ‘बांहों में चली आओ…’ गीत पर श्रोता झूम उठे।
ब्रायन डॉस ने ‘भोले ओ भोले…’ सहित किशोर कुमार के कई लोकप्रिय गीत गाए। वहीं अन्य कलाकारों ने भी गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार ने किया।
कार्यक्रम में कलाकारों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति एवं सहभागिता के लिए ‘साहित्योदय स्वरलहरी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कलाकारों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजकों ने कहा कि लता मंगेशकर भारतीय संगीत की ऐसी महान स्वर साधिका थीं, जिनकी आवाज पीढ़ियों तक संगीत प्रेमियों को प्रेरित करती रहेगी। उनकी जयंती पर आयोजित यह संगीत संध्या उनके प्रति श्रद्धांजलि के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने का भी प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!