स्वच्छता में सहभागिता-स्वच्छ भारत, विकसित भारत
देवघर प्रखंड के कोयरीडीह में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन

स्वच्छता में सहभागिता — स्वच्छ भारत, विकसित भार
स्वच्छता ही *सेवा–2026 के अंतर्गत स्वच्छता श्रमदान राष्ट्रीय अभियान “एक दिन, एक घंटा,* *एक* *साथ* ” के तहत आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को देवघर प्रमंडल अंतर्गत देवघर प्रखंड के कोयरीडीह में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन
किया गया।
कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक एवं माननीय मुखिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जलसहिया, कर्मियों एवं ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से स्वैच्छिक श्रमदान करते हुए क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई तथा स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण के निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता द्वारा जलसहिया एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए “स्वच्छता ही सेवा–2026” कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए सभी को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ एवं सुंदर गांव के निर्माण में निरंतर सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
स्वच्छता में सहभागिता — स्वच्छ भारत, विकसित भारत।
“एक दिन, एक घंटा, एक साथ”




