Welcome to क्रॉसफायर   Click to listen highlighted text! Welcome to क्रॉसफायर
झारखण्डराज्यलोकल न्यूज़
Trending

1 जुलाई से लगेंगे ड्राइविंग लाइसेंस कैम्प

देवघर के प्रखण्डों में लगेंगे कैम्प

.01 जुलाई से लगेंगे विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैं

ग्रामीणों और दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए जिले के सभी दस प्रखंडों में ‘प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप’ का तिथिवार आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान आगामी 01 जुलाई 2026 से शुरू होकर 30 जुलाई 2026 तक सुचारू रूप से चलाया जाएगा। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस कैंप के व्यापक प्रचार-प्रसार और सुचारू संचालन के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा, “इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और सरकारी सेवाओं को सीधे जनता के दरवाजे तक पहुंचाना है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। सभी प्रखंड वासी निर्धारित तिथियों पर अपने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और बिना वैध लाइसेंस के वाहन न चलाएं।

इसके अलावा यह कैंप संबंधित प्रखंड कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे, जहां निर्धारित तिथि पर लोग पहुंचकर अपना आवेदन कर सकते हैं:

1.देवीपुर प्रखंड: 01 और 02 जुलाई 2026

2.देवघर प्रखंड: 03 और 04 जुलाई 2026

3.मोहनपुर प्रखंड: 06 और 07 जुलाई 2026

4.सारठ प्रखंड: 09 और 10 जुलाई 2026

5.सारवाँ प्रखंड: 11 और 13 जुलाई 2026

6.सोनारायठाढ़ी प्रखंड: 15 और 17 जुलाई 2026

7.करौं प्रखंड: 18 और 20 जुलाई 2026

8.मधुपुर प्रखंड: 22 और 23 जुलाई 2026

9.पालोजोरी प्रखंड: 25 और 27 जुलाई 2026

10.मारगोमुण्डा प्रखंड: 29 और 30 जुलाई 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!