झारखण्डराज्यलोकल न्यूज़
Trending

जल बजट बनाएगी जलसहिया

जल संरक्षण पर जोर

जल बजटिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, जल संरक्षण पर दिया जोर

पालाजोरी, 01 अक्टूबर 2026।

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, मधुपुर एवं सिनी टाटा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पालाजोरी प्रखंड की सभी पंचायतों की जल सहिया दीदियों के लिए गुरुवार को जल बजटिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत स्तर पर जल की उपलब्धता और मांग का वैज्ञानिक आकलन करते हुए प्रभावी जल बजट तैयार करना तथा जल संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला समन्वयक, सिनी टाटा ट्रस्ट के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर श् कपिल कुमार एवं जल सहिया दीदियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला में कार्यपालक अभियंता ने जल बजट तैयार करने की प्रक्रिया, जल की उपलब्धता एवं आवश्यकता के आकलन तथा पंचायत स्तर पर जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की जानकारी दी। वहीं सिनी टाटा ट्रस्ट के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री कपिल कुमार ने जल बजट के लिए आवश्यक कैलकुलेशन, जल स्रोतों की मैपिंग, जल की उपलब्धता एवं मांग का आकलन, वाटर रिचार्ज और जल संरक्षण से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को विस्तार से समझाया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक ने “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इसके बाद उपस्थित सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

कार्यशाला में जल सहिया दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जल संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। अधिकारियों ने कहा कि पंचायत स्तर पर तैयार किया गया प्रभावी जल बजट जल के सतत उपयोग, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण और भविष्य की जल सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यशाला को ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन एवं संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!