झारखण्डराज्यलोकल न्यूज़
Trending

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रमंडलीय कार्यालय में जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित

*स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रमंडलीय कार्यालय में जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित*

मधुपुर/देवघर। स्वच्छता ही सेवा (SHS 2026) अभियान के तहत प्रमंडलीय कार्यालय परिसर में जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यपालक अभियंता कुमार समरेंद्र मल्लिक ने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहभागियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छता से जुड़े अभियानों के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर लोगों से स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित,  करने की अपील की गई। कार्यक्रम में जिला समन्वयक रीना टोप्पो सहायक अभियंता राकेश कुमार सिंह, कनीय अभियंता चन्दन कुमार, दिलीप मंडल, अपर्णा कुमारी, धीरज चौधरी, अनुराग, सतीश राय, संजय कुमार, जयप्रकाश रवानी, विकास कुमार, पलटू, विजय, सुबोध, रेखा , अनिता, पार्वती, अंजनी, किरण समेत कई जलसहिया और कर्मी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!