Welcome to क्रॉसफायर   Click to listen highlighted text! Welcome to क्रॉसफायर
झारखण्डराज्य

स्वच्छता और विनम्रता पर श्रावणी मेला में रहे जोर

श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा

पर्यटन मंत्री सुदीप्य कुमार ने राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर चल रही तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया गया। दुम्मा बॉर्डर से निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को दी जाने विभिन्न सुविधाओं यथा पेयजल, स्नानागार, मोबाइल चार्जिंग, भक्तिमय मनोरंजन, स्वास्थ्य सुविधा, सूचना सह सहायता केंद्र, साफ-सफाई, अतिक्रमण मुक्त कावड़िया पथ, रंगरोगन आदि का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया रुटलाइन में सभी सुविधाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीक़े से कराए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आगे आध्यात्मिक भवन के निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री जी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निदेश देते हुए कहा गया कि श्रद्धालुओं के होल्डिंग पॉइन्ट व भीड़ को व्यवस्थित करने के दृष्टिकोण से आध्यात्मिक भवन काफी महत्वपूर्ण स्थल है ऐसे में यहाँ श्रद्धालुओं हेतु बेहतर सुविधा मुहैया कराया जाय। यहाँ हॉल में बेड लगवाया जाय साथ ही कारपेट भी बिछवाया जाय तथा शौचालय, स्नानागार व मोबाइल चार्जर आदि की बेहतर व्यवस्था कराया जाय।

*■ स्वच्छता और विनम्रता पर श्रावणी मेला में रहे जोर….*
स्वच्छता और विनम्रता श्रावणी मेला की मूल संवेदना रहनी चाहिए। देश दुनिया से जो भी आये वह एक अच्छा संदेश लेकर जाए। साफ सफाई का प्रबंधन इस प्रकार हो कि वे एक जगह न रहकर सभी ओर रहें और लगातार साफ सफाई होती रहे। माननीय मंत्री जी ने कहा कि पूरे एल क्षेत्र में चाक चौबन्द व्यवस्था रहे। पूरे शहर में वैकल्पिक व्यवस्था के साथ रोशनी रहे कहीं भी अंधेरा ना रहे। अस्पताल और हेल्थ सेंटर में डॉक्टर रहें तथा एम्बुलेंस प्रत्येक लोकेशन पर रहे। एनडीआरएफ की टीम और प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे। सभी थाना और ओपी संवेदनशील रहें। पार्किंग और यातायात में कोई समस्या न आये।

*इस दौरान उपरोक्त के अलावा* उप विकास आयुक्त श्री पियूष सिन्हा, महापौर नगर निगम देवघर श्री रवि राउत, उप महापौर, नगर आयुक्त सुश्री सुलोचना मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री रवि कुमार, सिविल सर्जन डॉ0 रमेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कुलदीप कुमार, ट्रैफिक डीएसपी श्री लक्ष्मण प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार, संबंधित विभागों के अधिकारी व कार्यपालक अभियंता, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी एवं डीएमएफटी की टीम उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!