Welcome to क्रॉसफायर   Click to listen highlighted text! Welcome to क्रॉसफायर
झारखण्डराज्यलोकल न्यूज़

विकास कार्य हेतु अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक

सभी को समन्वय का निर्देश

देवघर, 26 जून
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरव कुमार भुवानिया के अध्यक्षता में जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से आम लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने पर बल दिया।

बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु नियमित मॉनिटरिंग करने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में उपायुक्त ने रौशन मोड़ मधुपुर वाया साप्तरघाट पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, बाराटांड़ मोड़-करूआ-रंगामाटिया पालोजोरी (SH-15 पर) पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण/पुनर्निर्माण कार्य, सारवां (NH-114A) से पालोजोरी भाया रायकुण्ड महापुर पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण/पुननिर्माण कार्य (पुल निर्माण सहित) कार्य, चितरा से उपरबंधा पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, कानो से मदनकट्टा भाया महुआटांड़, मुरलीपहाडी, बासकुपी, बदिया, नागादरी पथ (लंबाई 14.115 कि0मी0) कार्य, मोहनपुर (जयपुर मोड़) से एग्रीकल्चर कॉलेज बिहार बॉर्डर तक झिल्ली लिंक पथ सहित कार्य एवं पथ प्रमंडल, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पी.आई.यू. द्वारा जिला अंर्तगत शिल्पग्राम में जिला विज्ञान केन्द्र के निर्माण स्थल पर पार्किंग क्षेत्र की चाहरदिवारी के निर्माण, सिकटिया -1 प्रमंडल, देवघर द्वारा सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना, ग्रामीण निर्माण विभाग, देवघर द्वारा पीडब्लू०डी० पथ सिमरा मोड़ से रांगामटिया जमुआ कुडरो पुल तक पथ का सुदृढीकरण कार्य के अलावा कोड़ाडीह से पथरलेड़ा तक पथ निर्माण कार्य। एन.आर.ई.पी., देवघर की ओर से पीएम अभीम स्वास्थ्य उपकेन्द्र निर्माण, नवाडीह, धर्मशाला, मोहनपुर, देवघर प्रखण्ड के पंचायत बसवरिया के मौजा लकड़बिधा में स्टेडियम निर्माण उपयुक्त स्थल उपलब्ध कराने हेतू पत्र समर्पित किया गया है। आगे जिला परिषद देवघर द्वारा मारगोमुण्डा प्रखण्ड के पंचायत कानो के मौजा मारनी में स्टेडियम निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, ग्वालबदिया में स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन निर्माण, ग्राम-ग्वालबदिया (जसीडीह), प्रखण्ड-देवघर। अंचल कार्यालय, देवघर द्वारा चिन्हित स्थल के लिए ग्राम-ग्वालबदिया के दो पक्षों द्वारा परिवाद पत्र समर्पित किया गया है जिसके कारण कार्य बाधित है, अरबन हेल्थ वेलनेस सेन्टर, चन्दाजोरी, देवघर नगर निगम क्षेत्र निर्माण कार्य, मोहनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत झारखण्डी में स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन निर्माण एवं मोहनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत ताराबाद में स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन निर्माण। इसके अलावा वातानुकुलित विवाह भवन, आम पुस्तकालय एवं व्यायामशाला सह हब निर्माण घोरमारा, मोहनपुर, वातानुकुलित विवाह भवन, आम पुस्तकालय एवं व्यायामशाला सह हब निर्माण, सोनारायठाढ़ी, वातानुकूलित विवाह भवन, आम पुस्तकालय एवं व्यायामशाला सह हब निर्माण, करौं वातानुकूलित विवाह भवन, आम पुस्तकालय एवं व्यायामशाला सह हब निर्माण, बसकुपी, करौं वातानुकूलित विवाह भवन, आम पुस्तकालय एवं व्यायामशाला सह हब निर्माण, जमुआ, देवीपुर के अलावा देवीपुर में नवनिर्मित साइंस सेंटर के बिजली कनेक्शन से जुड़े कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। आगे उपायुक्त ने कहा कि अंतर्विभागीय समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन में गति देने की आवश्यकता है ताकि आम जनता को और बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!