
Venezuela Earthquake Today LIVE: वेनेजुएला की राजधानी Caracas में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो बड़े भूकंप आए. कई इमारतें जमींदोज़ हो गईं. आपदा में 10 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है

स्पेन वेनेजुएला में भेजेगा आर्मी, नीदरलैंड 20 लाख यूरो समेत रेस्क्यू टीम से करेगा मदद
वेनेजुएला में मची तबाही को लेकर स्पेन के रक्षा मंत्रालय ने अपनी सेना भेजने का फैसला किया है. एक्स पर मंत्रालय ने जानकारी दी कि इमरजेंसी यूनिट की इस टीम में खास तौर पर ट्रेंड किए कुत्ते, रेसेक्यू ऑपरेशन में कैमरे, जियोफोन जैसे खास उपकरण शामिल हैं. इनके अलावा नीदरलैंड ने भी कहै है कि वह वेनेजुएला में एक टीम भेजेगा, इनमें कर्मियों, खोजी कुत्तों और उपकरणों को तैनात करने के लिए 20 लाख यूरो की राशि देगा.

वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया जर्मनी, सैन्य मदद की पेशकश की, कहा- भेजेंगे कार्गो प्लेन
वेनेजुएला में मची प्राकृतिक आपदा भूकंप के बाद तबाही को लेकर अन्य देश मदद कर रहे हैं. अब इसमें एक नया नाम जर्मनी का जुड़ गया है. उसने वेनेजुएला में भूकंप राहत कार्यों की मदद की पेशकश की है. जर्मनी ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर सेना का कार्गो प्लेन भेजेगा.




