Welcome to क्रॉसफायर   Click to listen highlighted text! Welcome to क्रॉसफायर
क्राइमटॉप न्यूज़बिहार
Trending

5 गोलियां मारी गयी थी भरत को

पोस्टमार्टम में खुला राज़

बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए 28 वर्षीय भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, भरत के शरीर में एक या दो नहीं बल्कि कुल पांच गोलियां लगी थीं। गोलियों के घुसने और निकलने के निशान उनकी जाँघों से लेकर पैरों के पिछले हिस्से तक पाए गए।

भरत तिवारी को कहां- कहां लगी गोली

न्यूज़ एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि पहली गोली भरत भूषण तिवारी की बाईं जांघ के ऊपरी अगले हिस्से में लगी, जबकि दूसरी गोली बाईं जांघ के अंदरूनी मध्य भाग को भेदते हुए उनके शरीर के अंदर ही फंस गई। इसके बाद, तीसरी गोली उनकी दाईं जांघ के अंदरूनी मध्य भाग में लगी और चौथी गोली उनकी दाईं जांघ के बाहरी हिस्से के अंदरूनी क्षेत्र में लगी। इन सबमें सबसे संदेहास्पद और चौंकाने वाली पांचवीं गोली रही, जो भरत भूषण की बाईं टांग के पिछले मध्य हिस्से यानी पैर के पीछे की तरफ लगी थी, इस बात ने आमने-सामने की मुठभेड़ की थ्योरी पर शक पैदा कर दिया है और पूरी घटना को लेकर सबसे बड़ा सस्पेंस खड़ा कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!